Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

tilam-sangh-kotas-ge...

नाम का बैरागी, निकला बड़ा रिश्वतखोर

तिलम संघ कोटा का महाप्रबंधक 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

News Image

एसीबी राजस्थान की कार्रवाई

कोटा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने तिलम संघ कोटा के महाप्रबंधक रमेश चंद्र बैरागी को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बारां नेएक परिवादी से उसके पलायथा जिला बारां के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र को आवंटन करने की एवज में 1,45,000 की रिश्वत की मांग करने व 30,000 रूपये की रिश्वत राशि लेने पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने ए.सी.बी. चौकी बारां को एक शिकायत मिली थी कि समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पलायथा जिला बारां के आवंटन करने के बदले 1,00,000 रुपए तथा गत वर्ष क्रय किए गए 45,000 कटटे गेहूं के ₹1 प्रति कटटे के हिसाब से 45000रूपये कुल 145000 रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 

जिस पर एसीबी कोटा रेंज, कोटा के डीआईजी आनंद शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बारां द्वारा कालू राम वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीएलओ प्रेमचन्द उप अधीक्षक पुलिस एसीबी बारां द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया। आरोपी रमेश चंद्र बैरागी ने परिवादी धन्नालाल से रिश्वत राशि 30,000 रुपए प्राप्त कर अपनी पहनी हुई जैकेट की सामने की बाईं जेब में रखी, जिसे आरोपी के पास से बरामद कर आरोपी को डिटेन किया जाकर पूछताछ जारी है।  

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ एवं आवास की खानातलाशी की कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


यह भी पढ़ें

जयपुर पुलिस की लेडी सब इंस्पेक्टर निकली ''रिश्वत की राजकुमारी''

×