lady-sub-inspector-a...
एसीबी ने 1.25 लाख रिश्वत लेते रंगे गांधीनगर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा
जयपुर के गांधीनगर थाने में एसीबी ट्रेप के बाद सिर झुकाए बैठी महिला सब इंस्पेक्टर
जयपुर। एसीबी ने जयपुर के पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व की महिला उप निरीक्षक राजकुमारी को 1, 25, 000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस ट्रैप से जयपुर पुलिस में खलबली मच गई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय की टीम ने यह रेड हैंडेड ट्रैप कार्रवाई की है। लेडी SI राजकुमारी जुनेजा निवासी प्रतापनगर जयपुर की बृजपुरी कॉलोनी में रहती है और पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर पूर्व पर तैनात है। उसे थाने में ही 1,25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए. सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के खिलाफ पुलिस थाना गांधीनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 380/2024 अन्तर्गत धारा 420, 406, 467, 468, 471 आईपीसी में दर्ज है, उक्त प्रकरण में परिवादी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने एवं मुकदमें में एफआर लगाने की ऐवज में 2 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर रही थी। जिसमें से 1,25,000 रूपये लेते हुऐ एसीबी ने बुधवार शाम उप निरीक्षक राजकुमारी जुनेजा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
इस ट्रैप कार्रवाई को एसीबी के डीआईजी जयपुर सेकंड आनन्द शर्मा के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय जयपुर के उपाधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी के नेतृत्व में एसीबी के पुलिस इंस्पेक्टर नाथू लाल बंशीवाल व उनकी टीम ने अंजाम दिया। सब इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा, पुलिस थाना गांधीनगर, जयपुर ईस्ट जयपुर कमिश्नरेट को 1,25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों डिटेन किया गया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक, स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपिया सब इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।