Saturday, 1 August 2026

Home / State /

state-level-public-c...

एसएचजी दीदियों को 1.16 करोड़ रुपये के ऋण चेक वितरित किए

समृद्धि और विकास के लिए वीबी जी राम जी योजना

News Image

मसूदा कृषि उपज मण्डी में राज्य स्तरीय जनसम्मेलन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को ब्यावर जिले के मसूदा कृषि उपज मण्डी में वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वीबी जी राम जी योजना लाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'वीबी जी राम जी' योजना के तहत दो लाभार्थियों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड का वितरण किया।

क्रेडिट लिंकेज के चेक जारी

स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज राशि 3.31 करोड़ रुपये के चेक एवं राजस्थान महिला निधि की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एसएचजी दीदियों को 1.16 करोड़ रुपये के ऋण चेक वितरित किए। उन्होंने समर्थ सखी ऋण योजना के तहत सीएलएफ कल्स्टर मैनेजर एवं बैंक मित्रों को स्कूटी प्रदान की। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवीन आवासों की स्वीकृति तथा नवनिर्मित मकानों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। इससे पहले उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 424 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्‍यास किया।

खबरों की अविरल धारा

2 करोड़ रुपये की लागत से देवमाली में आश्रय स्थल

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2 करोड़ रुपये की लागत से देवमाली में आश्रय स्थल बनाने की घोषणा की। साथ ही, देवमाली में सरोवर के जीर्णोद्धार और सड़कों के निर्माण के लिए भी आश्वस्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक विरेन्द्र सिंह, शत्रुघन गौतम, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, शासन सचिव ग्रामीण विकास कृष्ण कुणाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें
×