Thursday, 16 April 2026

Home / State /

state-level-police-c...

राजस्थान पुलिस का राज्य स्तरीय सम्मेलन जयपुर में होगा

जयपुर में AI, साइबर क्राइम और नए आपराधिक कानूनों पर मंथन होगा, डीजीपी राजीव शर्मा करेंगे उद्घाटन

News Image

राजस्थान पुलिस अकादमी में होगा सम्मेलन

जयपुर।

राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर शुक्रवार 21 नवंबर को एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 'उत्कृष्टता के साथ पुलिसिंग-आगे की राह' विषय पर आयोजित यह सम्मेलन आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस अधिकारियों को तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन तकनीकी नवाचारों, सामाजिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मंथन करेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा करेंगे।

  • प्रथम सत्र में आईजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार नए आपराधिक कानून-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों और जालसाजी से जुड़े अपराधों पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
  • दूसरे सत्र में तकनीकी नवाचारों पर केंद्रित होगा। इस सत्र में महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबीअजय पाल लांबा, और उप महानिरीक्षक पुलिस, साइबर अपराध विकास शर्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), चैट जीपीटी, डीप फेक और साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करेंगे।
  • तीसरे सत्र में दोपहर के भोजन के बाद कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। एडीजी सिविल राइट लता मनोज कुमार और एसपी जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की कार्यनीति तैयार करेंगे।
  •  चौथे सत्र में सम्मेलन के समापन से पहले एडीजी ट्रैफिक डॉ. बी एल मीणा और डीसीपी जयपुर ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने की रणनीति पर चर्चा की करेंगे। यह सत्र यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए एक क्लियर रोडमैप तैयार करेगा।

   यह सम्मेलन राजस्थान पुलिस के लिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने और न्याय शांति का प्रथम न्यास के सिद्धांत को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

यह भी पढ़ें
×