roads-submerged-and-...
10 अगस्त तक बारिश का अलर्ट
अलवर में आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कें जलमग्न
अलवर शहर में बुधवार शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जलभराव हो गया। कई इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्रिपोलिया, अशोक टॉकीज, बस स्टैंड, नांगली सर्किल, जेल चौराहा, मालाखेड़ा बाजार, सर्राफा बाजार और घोड़ाफेर चौराहा समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। कुछ बाजारों में करीब दो फीट तक जलभराव हो गया, जबकि नालों का पानी भी सड़कों पर बहने लगा।
श्रद्धालुओं को करना पड़ा बारिश थमने का इंतजार
पुलिया महादेव मंदिर के बाहर भी पानी जमा होने से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा।
दिन में तेज धूप और उमस के बीच अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक जिले में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें