Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

recruitment-for-874-...

राजस्थान में JEN के 874 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

14 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

News Image

राजस्थान में JEN के 874 पदों पर भर्ती

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रविवार से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में होगी। इनमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) शामिल हैं। कुल पदों में 793 नॉन-शेड्यूल्ड और 81 शेड्यूल्ड एरिया के लिए निर्धारित हैं। सिविल के अलावा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी पद हैं।

आवेदन राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन से पहले भर्ती विज्ञप्ति में पदवार योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें। न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 से होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। पद के अनुसार संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×