ras-recruitment-anno...
607 पदों पर निकली वैकेंसी
3 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 192 पद राज्य सेवा और 415 पद अधीनस्थ सेवा के शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित रहेगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो वर्णनात्मक होगी।
परीक्षा का सिलेबस आयोग के 9 जनवरी 2026 के प्रेस नोट के अनुसार ही लागू रहेगा। परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/profile पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें