rare-golden-sambar-s...
वन्यजीव प्रेमियों के लिए बना नया आकर्षण
पहले सफेद मोर और अब गोल्डन सांभर ने बढ़ाई सरिस्का की चमक
Golden deer news । राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व इन दिनों सिर्फ बाघों के लिए ही नहीं, बल्कि एक बेहद दुर्लभ वन्यजीव की वजह से भी चर्चा में है। हाल ही में सरिस्का के जंगलों में गोल्डन सांभर दिखाई दिया है, जिसे वन्यजीव विशेषज्ञ बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। खास बात यह है कि किसी भी टाइगर रिजर्व में इस तरह की साइटिंग का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
गोल्डन सांभर की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के बीच इसे देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। इससे पहले भी सरिस्का में दुर्लभ सफेद मोर दिखाई दे चुका है, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
बाघों, सफेद मोर और अब गोल्डन सांभर की मौजूदगी ने सरिस्का को वन्यजीव प्रेमियों के लिए और भी खास बना दिया है। जंगल की यह अनोखी दुनिया अब देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
यह भी पढ़ें