Thursday, 17 September 2026

Home / State /

rajasthan-cet-2026-a...

राजस्थान CET 2026: सीनियर सेकेंडरी लेवल के आवेदन 24 जून से, 23 जुलाई अंतिम तिथि

RSSB ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर के बीच होगी

News Image

CET सीनियर सेकेंडरी लेवल के आवेदन 24 जून से

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 जून से 23 जुलाई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


खत्म हुआ बेरोजगार युवाओं का इंतजार 

राज्य की विभिन्न सरकारी भर्तियों में शामिल होने के लिए CET अनिवार्य पात्रता परीक्षा मानी जाती है। ऐसे में लंबे समय से नई परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।


खबरों की अविरल धारा

बोर्ड के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सीनियर सेकेंडरी लेवल CET का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। वहीं ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होगी।



यह भी पढ़ें
×