mega-campaign-to-pla...
खेजड़ली उत्सव के तहत हजारों लोगों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर के भीनासर गोचर में खेजड़ली उत्सव
खेजड़ली उत्सव के तहत रविवार को बीकानेर के सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर के पास भीनासर गोचर में 11 हजार खेजड़ी के पौधे लगाने का महाअभियान शुरू हुआ। इस अभियान में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। पद्मश्री सम्मानित पर्यावरणविद श्याम सुंदर पालीवाल, लक्ष्मण सिंह लापोड़िया और हिम्मतराम भांभू भी पौधारोपण में शामिल हुए।
363 महिलाओं की रही भागीदारी
आयोजन के लिए पूरे क्षेत्र को 22 ब्लॉक में विभाजित किया गया, जबकि सुचारु व्यवस्था के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 363 महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक नगाड़ों और लोक वाद्ययंत्रों की मंगलध्वनि के बीच पौधे लगाए। आयोजन का उद्देश्य खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।
यह भी पढ़ें