Sunday, 2 August 2026

Home / State /

gas-leak-at-a-factor...

जावरा में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, आंखों में मिर्ची सी लगी

फैक्ट्री मजदूरों की तबियत खराब, आसपास के आधा किलोमीटर इलाके में गैस रिसाव का असर

News Image

जावरा विधायक और कलेक्टर एसपी जान जोखिन में डालकर रेस्क्यू में जुटे

जावरा आद्यौगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक फैक्ट्री में गैस रिसाव हो गया। केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में पुराने सिलेंडर में रिसाव होने की जानकारी है। रिसने वाली गैस क्लोरीन बताई जा रही है। हालांकि देर रात तक कुछ भी क्लियर नहीं हुआ था, फैक्ट्री में काम करने वाले करीब आधा दर्जन मजदूरों की तबियत खराब हो गई, उन्हें रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में मजदूर व कर्मचारी गैस रिसाव की वजह से आंखों में जलन होने पर फैक्ट्री एरिया छोड़ भागे। एक तरह से भगदड़ सी मच गई।

केमिक इंडस्ट्रीज, प्लॉट नंबर 10 में रिसाव

जावरा में कैमिक इंडस्ट्रीज, प्लॉट नंबर 10, इंडस्ट्रियल एरिया जावरा में गैस रिसाव हुआ। फैक्ट्री रतलाम निवासी सईद की बताई जा रही है। गैर रिसाव से फैक्ट्री कर्मियों के अलावा आसपास के फैक्ट्रियों के मजदूर और कर्मचारियों समेत लोडिंग अनलोडिंग करने वाले लोगों की भी आंखों में जलन मच गई और सांस लेने में दिक्क्त होने लगी। लोग फैक्ट्री एरिया से बाहर की तरफ जान बचाकर भागे। जो नहीं भाग पाए वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर जावरा पुलिस की टीम, सिविल डिफेंस और कुछ जागरूक लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस और राहतकर्मियों की भी हालत खराब

खबरों की अविरल धारा

मौके पर पुलिसकर्मियों को भी मास्क लगाकर या फिर चेहरे पर रूमाल बांधकर,आंखों पर चश्मा लगाकर जाना पड़ा। पुलिस ने फैक्ट्री एरिया से मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। शाम 6 से 7 बजे के बीच घटनाक्रम की सूचना पूरे जावरा समेत रतलाम तक पहुंच गई। फैक्ट्री में गैस लीकेज से इंडस्ट्रीज एरिया में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को अस्पताल भेजा। यह फैक्ट्री जावरा औद्योगिक क्षेत्र में रतलाम नाका के पास है। गैस रिसास से दहशत का माहौल हो गया। आसपास के आवासीय इलाके के निवासी घरों से बाहर निकल आए, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू करने में जुट गई। रात 10 बजे जावरा औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

अप्रैल में भी हो गया था दूसरी फैक्ट्री में रिसाव

जावरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में 8 अप्रैल की रात अमोनिया गैस रिसाव हो गया था। रात लगभग 10:15 बजे गैस रिसाव शुरू हुआ था। तब तत्कालीन एसडीएम जावरा त्रिलोचन गौड ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को खबर मिलने पर तत्काल एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी आदि प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे थे। फैक्ट्री के अंदर सेफ्टी किट पहनकर कर्मचारियों को भेज कर रिसाव बंद किया गया था।

यह भी पढ़ें
×