Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

flag-marches-were-ca...

हाईअलर्ट के चलते उत्तराखंड में निकाले गए फ्लैग मार्च

देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सतर्क बनाने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किये गये

News Image

फ्लैगमार्च से लोगों को सुरक्षा का अहसास

देहरादून।

देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सतर्क बनाने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किये गये। राज्यभर में कुल 62 स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाले गए, जिनमें हर की पैड़ी, ऋषिकेश, देहरादून, रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पौड़ी सहित सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल रहे।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट

×