fire-breaks-out-at-j...
सोमवार शाम लगी आग पर काबू पाने के लिए जयपुर के कई हिस्सों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर सहम गए लोग
जयपुर के भांकरोटा में अजमेर रोड स्थित जेसीबी शोरूम के पीछे वर्कशॉप में सोमवार शाम सवा 5 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां रवाना हुई, पुलिस पहुंची, करीब आधा घंटे के लिए अजमेर रोड का ट्रैफिक डायवर्ट कराना पड़ा। आगे बुझाने पहुंची जेसीबी मशीनें वर्कशाप तक नहीं पहुंच पाई, ऐसे में पुलिस ने जेसीबी शोरूम का आगे का शेड तुड़वाया, तब जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां तक पहुंच पाई और आग को पर काबू करने के प्रयास शुरू किए। भांकरोटा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जहां आग लगी वहां पास ही शॉपिंग मॉल डी-मार्ट भी है, उस समय काफी लोग खरीदारी करते पहुंचे हुए थे, पास ही आगे की लपटें उठती देखकर वे भी भाग निकले।। पुलिस ने करीब आधा घंटे में ही स्थिति को काबू होते देख अजमेर रोड पर ट्रैफिक चालू करा दिया।
8 फायर स्टेशनों से 16 दमकल भेजी गई
जयपुर के कई फायर स्टेशनों बगरू, सेज, बाइस गोदाम, वीकेआई, झोटवाड़ा, बिंदायका, मालवीय नगर से करीब 16 दमकल आग बुझाने भेजी गई हैं। जिला कलेक्टर ने भी मौके की विजिट की। जयपुर के चीफ फायर ऑफिसर समेत कई एएफओ मौके पर पहुंचे। करीब 50 से अधिक राउंड लगाकर फायर ब्रिगेड की गाड़िया रात साढ़े आठ बजे तक भी आग को पूरी तरह काबू करने के प्रयास में जुटी थी हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जेसीबी के वर्कशाप में आग, संदेह के घेरे में
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगजनी की घटना में आसमान में काफी ऊंचाई तक उठती आग की लपटों और धुंआ का गुबार देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली। इसमें ऑयल, पेंट, लुब्रिकेंट,फाेम, रबर इत्यादि हो सकते हैं। जेसीबी का शोरूम आगे की तरफ है, वहां तक आग नहीं पहुंची, पीछे गोदाम और वर्कशाप बना रखा है, जिसमें बरसों से काफी कबाड़ भरा बताया। ऐसे में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसके आसपास काफी आबादी है, ऐसे में प्रशासन तुरंत हरकत में आया।
सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई
आगजनी की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर खड़े होकर और चलती गाड़ियों से फोटो व वीडियो बनाते दिखे।आजगनी की इस घटना ने भांकरोटा और अजमेर रोड से आने जाने वालों को पिछले दिनों हुई दो भीषण अग्निकांड की घटनाओं की याद दिला दी। स्थानीय निवासी आग लगने की घटना से दहशत में हैं।
जयपुर अजमेर हाइवे पर एक्सीडेंटस के बाद गैस सिलेंडरों से भरे टैंकर में ब्लास्ट