Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

a-tanker-filled-with...

भीषण आगजनी: दूदू के पास जयपुर अजमेर हाइवे पर एक्सीडेंटस के बाद गैस सिलेंडरों से भरे टैंकर में ब्लास्ट

लगातार हो रहे धमाके, दस किलोमीटर दूर तक आ रही आवाजें, बगरू जैसी घटना, 15 फायर ब्रिगेड भेजी

News Image

कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाजें सुनकर लोगों ने बनाए वीडियो

जयपुर।

दूदू के पास जयपुर-अजमेर हाइवे पर मंगलवार को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में एक्सीडेंट के बाद आग लग गई। हादसे के बाद सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। आग के बाद ट्रक में एक के बाद एक धमाके हो रहे थे। इसकी लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहे थी। हादसे की सूचना पर जयपुर और बगरू से 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना किया गया।

हादसा जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे एनएच 48 पर सावरदा के पास गैस टैंकर में हादसा हो गया। हाईवे पर आग की विकराल लपटों के बीच तेज धमाकों की गूंज उठ रही थी। हाईवे पर सात किमी दूरी पर दिखाई दे रही है आग की लपटें। अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, गैस से भरा टैंकर पलटने की सूचना है। लगातार तेज धमाके हो रहे हैं। आसपास के 50 से अधिक वाहनों के चपेट में आने की आशंका है। दूदू समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। जयपुर जिला कलक्टर जितेंद्र सोनी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर की टीम को अलर्ट किया गया है।दूदू के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी मौके के लिए रवाना हो गए।

खबरों की अविरल धारा

×