Thursday, 16 April 2026

Home / State /

dehradun-dm-savin-ba...

12 किमी पहाड़ पर फिसलन भरे रास्ते पर पैदल चलकर आपदा प्रभावित गांव में पहुंचे डीएम

देहरादून में पिछले दिनों आई आपदा के बाद कई गांवों से संपर्क कट गया

News Image

नदी-नाले पार करते हुए पहाड़ी मलबे में पैदल चलते डीएम सविन बंसल को देख बाकी में भी जोश आ गया

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा के बाद जिले के दूर-दराज के दुर्गम इलाकों तक खुद पैदल पहुंच कर वहां राहत एवं बचाव कार्य देखे। क्षति का आंकलन एवं मुआवजा वितरण के लिए विशेष तहसीलदार, बीडीओ सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिंको की अग्रिम आदेशों तक ड्यूटी लगा दी। अधिकारी खर्चे का पूर्ण आंकलन तथा मुआवजा वितरण तक आपदाग्रस्त क्षेत्र में रहेंगे। डीएम पैदल पहुंचे तो ग्रामीणों ने कहा आजादी के बाद पहली बार कोई डीएम आया है। जब डीएम खुद इतना पैदल चलकर पहुंचे तो बीकी टीम में भी जोश आ गया।उत्तराखंड राज्य भीषण आपदा से गुजर रहा है। कई इलाकों से संपर्क कट गया। देहरादून जिले के कार्लीगाड, मजाड़, सहस्त्रधारा, मालदेवता, फुलेत, छमरोली, सिमयारा, सिल्ला, सिरोना, क्यारा गांव भीषण आपदा से जूझ रहे हैं। ऐसे में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्लीगाड, मजाड़ में रेस्क्यू आपरेशन तथा मालदेवता वाशआउट रोड का कार्य तथा मसूरी में आवागमन सुचारू करवाया। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसकी डीएम स्वयं माॅनिटिरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने में जुटा है। देहरादून जिले के फुलेत, छमरोली, सिल्ला, क्यारा, सिमयारी गांव की सड़क वाशआउट होने से जनपद मुख्यालय के सम्पर्क से कट गया था। वहां तक हेली सर्विस के माध्यम से रसद सामग्री भिजवाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने हेली सेवा का विकल्प छोड़ विकट सड़क पर मीलों पैदल मार्ग को चुना तथा मालदेवता से सेरकी-सिल्ला, भैंसवाड़ गांव छमरोली और लगभग 12 किमी गांव-गांव पदैल चल घर से खेत-खलियान तक पहुंच कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। मजाड़, कार्लीगाड, सहस्त्रधारा, मालदेवता आपदा राहत तथा मसूरी में सम्पर्क मार्ग खुलवाने के बाद देहरादून के डीएम सविन बंसल ने खुद पैदल चलकर प्रभवित क्षेत्र का दौरा किया। हालही भारी बारिश से आई आपदा के बाद सड़क संपर्क कट जाने के कारण फुलेत, छमरोली, सिल्ला, सिमयारी, सिरोना, क्यारा जहां हेली से पंहुचाई जा रही थी

×