Thursday, 16 April 2026

Home / State /

congress-bhaiya-wins...

अंता की जनता को कांग्रेस प्रत्याशी 'भाया', नरेश का बुरा हश्र

बीजेपी प्रत्याशी 15612 वोट से हारे, तीसरे नंबर पर रहे नरेश उनसे भी 159 वोट पीछे रह गए

News Image

अंता उपचुनाव में जीत मिलने से राजस्थान कांग्रेस में छायी खुशी की लहर

जयपुर।

राजस्थान के बारां जिले की अंता सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन 'भाया' 15612 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन से जीत गए। इस चुनाव में सबसे ज्यादा उछलने वाले नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे। प्रमोद जैन भाया को 69571 वोट मिले। बीजेपी के मोरपाल सुमन को 53959 और निर्दलीय नरेश मीणा को 53800 वोट मिले। नरेश मीणा इस चुनाव में सोशल मीडिया पर छाये रहे, लेकिन मतदाताओं का दिल जीत पाने में पीछे रहे गए।

अंता सीट पर 20 राउंड की मतगणना हुई। इसमें कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया पहले तीन राउंड में पहले नंबर पर रहे। नरेश दुसरे नंबर पर थे। चौथे राउंड में नरेश आगे निकल कर पहले नंबर पर आ गए। इसके बाद पांचवें राउंड में प्रमोद जैन भाया फिर आगे आ गए। इसके बाद भाया फिर किसी भी राउंड में पीछे नहीं हुए। 15 वें राउंड में बीजेपी के मोरपाल सुमन नरेश मीणा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गए। इसके बाद लगातार नरेश तीसरे स्थान पर ही रहे। वे फिर आगे नहीं आ पाए।

यह भी पढ़ें
×