cocktail-2-release-h...
रिश्तों, शक और लॉयल्टी टेस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
फिल्म कॉकटेल 2
फिल्म कॉकटेल 2
-19 जून को कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। होमी अडजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां शक की एक छोटी सी चिंगारी बड़ा मोड़ ले लेती है। रश्मिका का किरदार अपने पार्टनर की वफादारी परखने के लिए अपनी दोस्त कृति सेनन की मदद लेता है। इसके बाद रिश्तों में उलझनें, भावनात्मक टकराव और कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलते हैं।
फिल्म में खूबसूरत लोकेशन्स, कई गाने और रोमांटिक ड्रामा का भरपूर तड़का है। हालांकि कहानी कुछ जगहों पर खिंची हुई महसूस हो सकती है, लेकिन स्टारकास्ट की मौजूदगी और रिश्तों के उतार-चढ़ाव दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप रोमांटिक ड्रामा और रिलेशनशिप बेस्ड फिल्मों के शौकीन हैं, तो कॉकटेल 2 इस वीकेंड आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें