Wednesday, 16 September 2026

Home / Filmy /

high-courts-query-re...

'काला हिरण' पर कोर्ट ने फिल्म और अभिनेता के सीधे संबंध के मांगे सबूत

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई में अगली सुनवाई 7 जुलाई को

News Image

फिल्म पर विवाद

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लीगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम सवाल उठाया। कोर्ट ने पूछा कि क्या किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights) फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट पर भी लागू होते हैं। मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से दलील दी गई कि फिल्म निर्माता उनकी अनुमति के बिना उनकी छवि का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने पूछा कि फिल्म और सलमान खान के बीच प्रत्यक्ष संबंध क्या है। जवाब में उनके वकील ने फिल्म में हमशक्ल, खास तरह के ब्रेसलेट और निर्माताओं के इंटरव्यू का हवाला दिया।

खबरों की अविरल धारा

याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसके प्रमोशन में सलमान खान के नाम और छवि का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि मामला अभी राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है, इसलिए फिल्म की रिलीज से न्यायिक प्रक्रिया और अभिनेता की छवि प्रभावित हो सकती है। वहीं, फिल्म निर्माता ने विवाद से बचने के लिए पात्रों के नाम बदल दिए हैं।

यह भी पढ़ें

'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

×