hearing-in-delhi-hig...
फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं भेजी गई
'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म
सलमान खान की याचिका पर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अभिनेता ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म उनकी छवि को प्रभावित कर सकती है। सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता की ओर से अदालत को बताया गया कि फिल्म 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है, लेकिन इसे अभी तक सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए भेजा ही नहीं गया है। बिना सेंसर सर्टिफिकेट के फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती।
निर्माता के वकील ने अदालत से कहा कि फिलहाल केवल फिल्म का टीजर जारी किया गया है और वे अगली सुनवाई तक फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं भेजेंगे। इस दौरान अदालत ने पूछा कि क्या फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिस पर जवाब दिया गया कि फिलहाल ऐसा नहीं है। अब मामले में अगली सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष अपनी विस्तृत दलीलें पेश करेंगे।