cbfc-reconstituted-1...
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नए बोर्ड का किया गठन
CBFC का पुनर्गठन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन करते हुए 18 सदस्यीय नए बोर्ड की घोषणा की है। इसमें फिल्म, टेलीविजन और संगीत जगत से जुड़े कई चर्चित नाम शामिल किए गए हैं। नई नियुक्तियां तीन साल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
नए बोर्ड में अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली, पल्लवी जोशी और बंगाली सिनेमा के अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी प्रमुख नाम हैं। CBFC फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणन से जुड़ा वैधानिक निकाय है।
संगीत और निर्देशन जगत के चेहरे भी शामिल
18 सदस्यीय पैनल में तीन बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज, निर्देशक प्रियदर्शन और गायक हंसराज हंस को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा नीला माधब पांडा, मनोज जोशी, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, सुप्रिया यार्लगड्डा, यतींद्र मिश्र, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे नए बोर्ड का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें