cbi-registers-fir-in...
बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कार्रवाई
दिशा सालियन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI ने सोमवार, 14 सितंबर को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद हुई है। इससे पहले CBI ने 12 सितंबर को दिशा के पिता का बयान भी दर्ज किया था।
FIR में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता सूरज पंचोली और डिनो मोरिया, रोहन रॉय, आदित्य के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों के नाम जांच के दायरे में रखे गए हैं। इसके अलावा पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी उल्लेख है।
FIR में कथित हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत छिपाने या नष्ट करने और मामले को दबाने के आरोपों की जांच की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों, पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टरों, फोरेंसिक अधिकारियों और सिक्योरिटी गार्ड समेत कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले में शामिल लोगों की भूमिका और आरोपों की पुष्टि अब CBI की जांच में होनी है।
यह भी पढ़ें