Friday, 18 September 2026

Home / Filmy /

diljit-dosanjhs-film...

ZEE5 से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज'

सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते आईटी नियमों के तहत कार्रवाई, 48 घंटे में स्ट्रीमिंग रोकी गई

News Image

दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज'

दिलजीत दोसांझ अभिनीत और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के महज 48 घंटे बाद ZEE5 से हटा दिया गया है। फिल्म 3 जुलाई को प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई से इसकी स्ट्रीमिंग रोक दी गई।

ZEE5 ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण फिल्म फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं रहेगी। प्लेटफॉर्म ने यह भी कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत फिल्म को जल्द से जल्द दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है।

बताया गया है कि आईटी नियमों के तहत सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण फिल्म हटाने के निर्देश दिए गए। हालांकि, ZEE5 ने दर्शकों के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह सार्थक और प्रामाणिक कहानियों के साथ अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

खबरों की अविरल धारा

भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले कंटेंट को CBFC से सेंसर सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन उसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आईटी नियम, 2021 के तहत तय दिशानिर्देशों का पालन करना होता है।

यह भी पढ़ें
×