an-nayakan-released-...
बॉबी देओल का दमदार विलेन अवतार और पूजा हेगड़े संग रोमांस ने जीता फैंस का दिल
'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं। लंबे समय तक टलने के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते पहले ही दिन फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
फिल्म की शुरुआत विजय के दमदार एक्शन सीक्वेंस से होती है, जिसमें जेल के भीतर का लंबा फाइट सीन प्रमुख आकर्षण है। वहीं, बॉबी देओल का खलनायक वाला किरदार भी प्रभाव छोड़ता है।
विजय की स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता दिल
कहानी में एक रहस्यमयी टेडी बियर, जेलर की बेटी का किरदार निभा रहीं ममता बैजू और विजय की बैकस्टोरी को भी अहम स्थान दिया गया है। पूजा हेगड़े के साथ उनका लव एंगल भी फिल्म का हिस्सा है। हालांकि कहानी नई नहीं लगती, लेकिन एक्शन और विजय की स्क्रीन प्रेजेंस इसे उनके प्रशंसकों के लिए खास बनाती है।
यह भी पढ़ें