Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

marudhar-shekhawat-g...

जयपुर में अपनी पहली फिल्म देखकर भावुक हुए मरुधर शेखावत, छलक पड़े आंसू

'बेबी डू डाई डू' से बॉलीवुड डेब्यू, 12 साल के संघर्ष के बाद बड़े पर्दे पर पूरा हुआ सपना

News Image

अपनी मूवी 'बेबी डू डाई डू' देखकर एक्टर मरुधर शेखावत हुए भावुक

जयपुर के जीटी सेंट्रल स्थित सिनेमा हॉल में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बेबी डू डाई डू' परिवार के साथ देखने पहुंचे अभिनेता मरुधर शेखावत भावुक हो गए। फिल्म समाप्त होने के बाद दर्शकों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने 12 साल लंबे संघर्ष और मुंबई के सफर को याद करते हुए भावनाएं साझा की। मरुधर ने कहा कि बड़े पर्दे पर खुद को देखने का सपना लेकर वह 12 साल पहले जयपुर से मुंबई गए थे। उनका मानना था कि सफलता की बजाय मेहनत और सफर पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उनका यह सपना पूरा हो गया है।

राजस्थान से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए मरुधर ने कहा कि वह इरफान खान जैसे ईमानदार कलाकारों से प्रेरित हैं और भविष्य में भी अच्छे व दमदार किरदार निभाना चाहते हैं। बता दें कि 'बेबी डू डाई डू' मरुधर शेखावत की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्मों में कदम रखने से पहले वह मुंबई में 100 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुके हैं।

खबरों की अविरल धारा

×