bus-catches-fire-on-...
गंभीर रूप से झुलसे 16 यात्री जोधपुर रैफर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मौके के लिए रवाना
बीच सड़क पर अचानक धधकी बस में से यात्री बाहर ही नहीं निकल पाए
जोधपुर।
जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक बस में मंगलवार शाम हाइवे परआग लग गई। हादसे में 15 से अधिक लोगों की जलने से मौत की आशंका है। साथ ही गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर रैफर किया गया है, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हादसे की सूचना पर जयपुर से मौके के लिए रवाना हो गए। आगजनी की यह दुघटना जैसलमेर से करीब 10 किमी जोधपुर हाईवे पर हुई। आग ने पूरी बस को चपेट मे ले लिया, किसी को कुछ समझने या बचने का मौका नहीं लगा। बस में सवार 15 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ यात्री आग लगने के बाद कांच तोड़-तोड़कर बाहर कूद गए। जब तक आग बुझी कई लोग बुरी तरह झुलस गए। खिड़कियों से कूद कर बाहर गिरे यात्रियों को हाइवे पर गुजर रहे अन्य वाहन सवार लोगों ने पहुंचाया। अन्य वाहन सवार लोगों ने बताया कि बस धधक रही थी, 12-15 लोग कांच टूटने पर बाहर कूद तो गए, लेकिन वे भी बुरी तरह झुलसे हुए थे। कोई जमीन पर लोट रहा था तो कोई पेड़ों के नीचे बैठा था। खून-मांस और जले हुए कपड़े उनके शरीर से चिपके थे, चीख-पुकार मची थी।
मृतकों के शव जैसलमेर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए हैं। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं
बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी आगजनी की यह घटना जैसलमेर से 10 किलोमीटर दूर हुई।
15 से 18 लोगों के मरने की सूचना है। 6 एंबुलेंस में 12 झुलसे लोगों को जोधपुर भेजा गया। हादसा 4 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि बस का मालिक कोई और है, संचालक ने ठेके पर ले रखी थी। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी। आग कैसे लगी इसका कारण अभी कन्फर्म नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें