Sunday, 2 August 2026

Home / State /

bjps-satish-poonia-a...

भाजपा के सतीश पूनिया-अलका गुर्जर, कांग्रेस के डांगी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 2 कांग्रेस का एक प्रत्याशी निर्वाचित

News Image

तीनों प्रत्याशी निर्वाचित घोषित

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह alka singh, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी neeraj dangi और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया dr. satish poonia गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

बधाइयों का अंबार

खबरों की अविरल धारा

सतीश पूनिया, अलका सिंह और नीरज डांगी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाईयों का अंबार लग गया। सोशल मीडिया पर भी लोग तीनों विजेताओं को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×