bear-gets-stuck-in-a...
टहनी में फंसने पर वन विभाग ने बेहोश कर सुरक्षित उतारा
भालू को रेस्क्यू करते हुए वन विभाग की टीम
शहद के लिए पेड़ों पर चढ़ने वाले भालुओं की कहानियां तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भालू कटहल के लालच में ऐसी मुसीबत में फंस गया कि उसे उतारने के लिए वन विभाग को घंटों रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। मामला मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पके कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर भालू पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन नीचे उतरते समय टहनी के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले सीढ़ी के सहारे उसे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भालू को बेहोश कर जाल की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने भालू का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हालत सामान्य मिलने पर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया। इस अनोखे रेस्क्यू को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।