ats-and-antf-arrest-...
जयपुर में ATS और ANTF का स्कूल कॉलेजों के बाहर नशा बेचने वालों पर कड़ा एक्शन
अलग अलग क्षेत्रों से कुल 22 तस्कर गिरफ्तार
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की ATS और ANTF ने जयपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पास विद्यार्थियों को नशे की लत में धकेलने वालों के विरूद्ध बडी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मी स्कूल कॉलेज की ड्रेस पहनकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास एक्टिव हुए। एक ही दिन में एक ही समय पर ड्रग पैडलर्स तक पहुंचे। पढ़ने-लिखने वाले स्टूडेंट्स को ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज 22 अभियुक्तों को जयपुर में गिरफ्तार किया गया। करीब 35 ठिकानों पर दबिश दी गई। पकड़े गए ड्रग पैडलर्स के पास से 1,93,610 रूपये बरामद किए हैं। एडीजी दिनेश एमएन को इस बारे में सूचना मिली कि जयपुर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थ का अवैध व्यापार किया जा रहा है जिनसे विद्यार्थी मादक पदार्थ के नशे में डूबकर भविष्य खराब कर रहे है। इस पर आईजी विकास कुमार के निर्देशन में एक्शन हुआ।
ATS और ANTF जयपुर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
राजस्थान पुलिस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के आस-पास कुछ नशा तस्कर विद्यार्थियों को मादक पदार्थ देकर नशे की आदत डाल रहे है। यह एक गंभीर व विद्यार्थीयों के भविष्य पर प्रभाव डालने वाला अनैतिक कार्य है। इस पर ATS और ANTF के कम उम्र के अधिकारियों / कर्मचारियों को इस कार्य हेतु लगाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को संबंधित शिक्षण संस्थानों की ड्रेस पहनाकर लगाया गया। इन पुलिसकर्मियों ने स्कूल के आस-पास स्कूल ड्रेस में मादक पदार्थ विक्रय करने वालों की पहचान की गई। इन अपराधियों के मादक प्रदार्थ बेचने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया । ATS और ANTF की टीमों के द्वारा 35 स्थानों को चिन्हित किया गया । इन चिन्हित स्थानों पर जयपुर कमिशनरेट पुलिस के साथ दबिश व कार्रवाई की गई। एक ही दिन एक ही समय पर यह कार्रवाई की गई। जिससे अपराधियों को भागने का कोई मौका ना मिले । मादक प्रदार्थ को बेचने वाले अपराधियों व उनके स्थानों पर दबिश के परिणाम स्वरूप करीब 23 स्थानों पर मादक पदार्थ, अवैध शराब व उनके पास से 1, 93, 610 रूपये बरामद किए गये।
इस कार्रवाई में में मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ 15 और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ 8 केस दर्ज किए। इस कार्यवाही में पुलिस थाना सांगानेर सदर कुल 2, थाना रामनगरिया 2, थाना शिप्रापथ कुल 1, थाना प्रतापनगर कुल 4, थाना शिवदासपुरा कुल 2, थाना मुहाना कुल 2, थाना झोटवाडा कुल 1, थाना चंदवाजी कुल 1, थाना सांगानेर कुल 1, पुलिस थाना नारायण विहार में 1, पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर 1, थाना बजाज नगर कुल 1, करधनी कुल 1, पुलिस थाना मालपुरा गेट 2, कुल 22 मुकदमे दर्ज किये गए।
22 ड्रग पैडलर के खिलाफ FIR, गिरफ्तार