two-nigerians-caught...
आधी रात सुनसान गली में कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचे थे, मालवीय नगर जयपुर पुलिस ने पकड़ लिया
पुलिस गिरफ्त में भी यूं अकड़कर खड़े हैं, जैसे कोई भला काम करने पकड़े गए हों
जयपुर।
दो विदेशी नाइजीरियाई नागरिक जयपुर में कोकीन बेचते हुए पकड़े गए। मालवीय नगर की माडल टाउन बीएसएनएल कालोनी के पास दोनों सुनसान गली में एक स्कूटी पर बैठे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो वे सकपका गए। गली में खडे रहने का कारण पूछा तो अग्रेजी व हिन्दी में कभी कुछ व कभी कुछ बताने लगे। पुलिस वालों ने दोनों को अलग अलग बैठाकर तसल्ली देकर पूछा गया तो पता चला कि वे कोकीन तस्करी करते हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने कोकीन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और फोरेन एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थ बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए नाइजीरियाई युवक ऑस्टिन (AUSTIN) के कब्जे से 6.91 ग्राम और दूसरे शख्स पीटर ( PETER) के कब्जे से 6.53 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला। उक्त पदार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये कोकीन है।
नाइजीरिया से भारत आकर कोकीन स्मगलिंग
नाइजीरियाई कोकीन तस्करों के कब्जे से जयपुर नंबर का एक टू व्हीलर भी मिला है। यह किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और कोकीन जैसी खतरनाक ड्रग्स की स्मगलिंग के लिए इनको किसने दिया इस बात की पड़ताल चल रही है। पकड़ गए ऑस्टिन और पीटर ने पूछताछ में बताया कि वो लोग काफी समय से कोकेन बेचने का काम कर रहे हैं । यहा रहकर कॉलेज स्टूडेन्ट व आस-पास होटलों में फोन आने पर सप्लाई करने जाते है। आरोपी ज्यादातर कॉलेज में पढ़ने वाले लड़को को कोकेन सप्लाई करते है। गिरफ्तार आरोपियों को अंनुसंधान के लिए थाना खोह - नागोरियान पर ले जाया गया है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में अनुसंधान को लेकर नियम है कि जिस थाना पुलिस की टीम ने पकड़ा है, अनुसंधान किसी अन्य थाना पुलिस की टीम को दिया जाता है। ऐसे में मामले में अब आगे का अनुसंधान खोहनागोरियान थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा करेंगे।
यह भी पढ़ेंस्मैक पीने की तलब लगी तो जान हथेली पर लेकर जेल की दीवार फांदी