Thursday, 16 April 2026

Home / State /

amit-shah-jaipur-vis...

अमित शाह ने प्रदेश को दी 9,300 करोड़ रुपये के विकास की सौगात

4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की हुई ग्राउण्ड ब्रेकिंग

News Image

अमित शाह मंच पर ही सीएम भजन लाल से काफी गंभीरता से बातें करते नजर आए

जयपुर।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजस्थान को 9 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। अमित शाह नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय 6 दिवसीय प्रदर्शनी 'नव विधान-न्याय की नई पहचान' के उद्घाटन के लिए जयपुर आए थे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की। उन्होंने प्रदेश के लगभग 40 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 240 करोड़ रुपये एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित ‘विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना’ का विमोचन भी किया।

विकास कार्यों में प्रमुख इस प्रकार हैं...

  1. जयपुर में सेक्टर-22, प्रताप नगर आवासीय योजना, जयपुर में मध्यम आय वर्ग-अ समृद्धि अपार्टमेन्ट-प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण के 25.21 करोड़ रू. के 3 कार्य।
  2. जगतपुरा जोन में डामर सड़क, सी. सी. सड़क निर्माण एवं अलवर के कटी घाटी स्थित गौरव पथ पर प्रवेश द्वारा के 4.87 करोड़ रू. के 8 कार्य।
  3. एमएनआईटी फैकल्टी आवासीय योजना, जयपुर के 124 एचआईजी आवासों के भवन निर्माण के 91.58 करोड़ रू. के कार्य।
  4. प्रताप नगर, सांगानेर में सामुदायिक केन्द्रों के भवन निर्माण के 5.00 करोड़ रू. के 2 कार्य।
  5. पर्यटक स्थल, आमेर एवं आसपास सुविधाओं के विस्तार हेतु 16.86 करोड़ रू. के 7 कार्य।


यह भी पढ़ें

राजस्थान में अपराधियों को सजा का आंकड़ा 18 प्रतिशत बढ़ा

×