Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

acb-nabs-haryana-pol...

राजस्थान एसीबी के हत्थे चढ़ी हरियाणा पुलिस की रिश्वतखोर गैंग

साइबर क्राइम सिरसा हरियाणा की टीम को 6,00,000 रूपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ कुचामन-डीडवाना में पकडा

News Image

हरियाणा पुलिस की पूरी टीम बोलेरो कार के साथ पकड़ी गई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने शनिवार को हरियाणा पुलिस पर तगड़ी स्ट्राइक कर दी। पहले जोधपुर में गुरूग्राम हरियाणा के ASI प्रवीण को 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा, फिर रात में डीडवाना-कुचामन में सिरसा हरियाणा से आई पुलिस टीम को रोककर उनकी कार से 6 लाख रुपए बरामद किए। यह रकम लोगों को गिरफ्तारी का भय दिखाकर वसूली गई थी। दोनों कार्रवाई एक दूसरे से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। पुलिस थाना साइबर क्राइम सिरसा हरियाणा के उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एंव पुलिस स्टॉफ के अन्य सदस्यों को 6,00,000 रूपये की अवैध राशि सहित पकडा है। उनसे पूछताछ चल रही है।

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो में गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि हरियाणा पुलिस का स्टॉफ हरियाणा मे दर्ज साइबर क्राइम के मुकदमे के अनुसंधान एवं मुल्जिमों की तलाश के लिए आए हुए हैं। प्रकरण में संदिग्ध लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से रिश्वत राशि प्राप्त कर वाहन संख्या एचआर 24 जीवी 2222 से हरियाणा जा रहे हैं।

जिस पर डॉ. महावीर सिंह राणावत पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के नेतृत्व में तुरन्त एक्शन लेते हुए एसीबी टीम ने जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस थाना कुचामन सिटी के क्षेत्र में त्रिशिंगिंया में आकस्मिक चैकिंग कर पुलिस थाना साइबर काइम सिरसा हरियाणा के SI सुरेन्द्र कुमार व पुलिस स्टॉफ के अन्य सदस्यों को वाहन संख्या HR 24 GV 2222 में छह लाख 6,00,000 रूपये की अवैध संदिग्ध रिश्वत राशि सहित परिवहन करते हुये पकडा। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में अग्रिम जांच कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें

हरियाणा पुलिस का asi जोधपुर में 3 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

×