Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

haryana-police-asi-p...

हरियाणा पुलिस का ASI जोधपुर में 3 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर में काइम ब्रांच, पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा के सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रवीण को तीन लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Image

एसीबी ने पकड़ा तो नजरे झुकाकर बैठा दिखा ASI

जयपुर।

एसीबी जोधपुर ने हरियाणा पुलिस का एएसआई प्रवीण को शनिवार शाम 3 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण ने ये कार्रवाई की। गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच पालम विहार के सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रवीण वहां दर्ज एक एफआईआर में आरोपी को गिरफ्तार करने डर दिखाकर रिश्वत लेते जोधपुर तक आ गया। लंबे समय से वह धमकियां दे रहा था, ऐसे में आरोपी के भांजे ने राजस्थान एसीबी में कंप्लेन कर दी। इस पर एसीबी ने रिश्वत लेने जोधपुर पहुंचे हरियाणा पुलिस के एएसआई को 3,00,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि प्रवीण सहायक उप निरीक्षक पुलिस क्राइम ब्रांच, पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा परिवादी के मामा को प्रकरण संख्या 811/2025 पुलिस थाना सदर जिला गुरुग्राम, हरियाणा में दर्ज प्रकरण में पुलिस रिमाण्ड में परेशान नहीं करने व मदद करने के बदले में परिवादी से 3,00,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

जिस पर भुवन भुषण यादव, उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में पारस सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसीबी जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्रवाई करते हुए प्रवीण सहायक उप निरीक्षक पुलिस को 3,00,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें

1.30 लाख की डमी करेंसी दिखाकर दबोच लिए डेढ़ लाख के रिश्वतखोर

×