Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

bhagwat-prasad-saini...

1.30 लाख की डमी करेंसी दिखाकर दबोच लिए डेढ़ लाख के रिश्वतखोर

एसीबी ने भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को

News Image

रिश्वतखोर रिश्तेदार गिरफ्तार

भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई ने भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर जिला भरतपुर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी द्वारा पीएनबी बैंक के बाहर 1,50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसमें असली मुद्रा तो महज 20 हजार रुपए ही थी। एसीबी ने 1.30 लाख तो डमी करेंसी रखी थी।

एसीबी डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा पीएनबी शाखा भुसावर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उधोग उन्नयन (PMFME) योजना के अन्तर्गत लोन हेतु आवेदन किया था उक्त लोन को पास करने की एवज में एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी द्वारा परिवादी से 1,50,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

खबरों की अविरल धारा

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के DIG, राजेश सिंह के सुपरविजन में अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भरतपुर ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर जिला भरतपुर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को पीएनबी बैंक भुसावर के बाहर रोड से परिवादी से 1,50,000 रूपये (20,000 रूपये भारतीय चलन मुद्रा व 1,30,000 रूपये डमी करेन्सी) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें

रिश्वतखोरी की हद ! खाना तक रिश्वत में खाता था डॉक्टर

×