a-university-named-a...
स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और NEET-JEE की तैयारी की सुविधा
बेगूसराय में लोकार्पण करते CM सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था होगी। साथ ही छात्रों को स्कूल स्तर पर ही NEET और JEE की तैयारी भी कराई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, राजद विधायक बोगो सिंह ने इसे बेगूसराय के लिए गौरव का क्षण बताया।