a-unique-blo-who-com...
बस्सी उपखंड का एक ब्लॉक लेवर आफिसर बन गया पूरे जयपुर जिले के लिए मिसाल
बस्सी में एसडीएम ने एसआईआर कंप्लीट करने की खुशी की दी सभी को शानदार पार्टी
बस्सी।
जयपुर जिले के बस्सी उपखंड का एक बीएलओ सबसे आगे निकला। महज 15 दिन में ही अपने ब्लॉक का SIR कंपलीट कर दिया। इस बीएलओ का नाम है बाबूलाल शर्मा। बस्सी के कचोलिया के रहने वाले बाबूलाल शर्मा को जयपुर जिले में सबसे पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में अव्वल रहने पर पहले जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया था। अब बस्सी एसडीएम ने भी सम्मानित किया है। बाबूलाल शर्मा ने बताया कि SIR घर-घर जाकर परिवारों से मिलकर उन्हें कन्वेंस करने और उनके जरूरी डॉक्यूमेट लेकर अपटेड व फार्म कंपलीट करने की चुनौती थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे-बहू व अन्य परिवार के सदस्यों की भी मदद ली और महज 15 दिन में ही एसआईआर कंप्लीट कर दिया।
एक तरफ राजस्थान में मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) के दौरान BLO पर दबाव और अप्रिय घटनाएं सुनने को मिलती है। दूसरी तरफ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से नई-नई तस्वीरें भी निकाल कर सामने आ रही है। जिन तहसीलों में SIR का काम पूरा हो रहा है, वहां अफसर से लेकर बीएलओ तक जश्न में डूबे हुए हैं। जिससे सकारात्मक और उत्साह जनक संदेश निकलकर सामने आता है। बस्सी उपखंड अधिकारी डॉ. गरिमा शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा होने की खुशी में BLO और SIR से जुड़े कार्मिकों के लिए शुक्रवार को एक शानदार सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वागत कर हौसला अफजाई की। आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर डिजिटलाइजेशन कार्य समय से पहले पूरा होने की खुशी में शुक्रवार को तूंगा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में भव्य पार्टी का आयोजन किया गया।
BLO बाबूलाल ने 15 दिन में ही कंप्लीट कर दिया SIR
गौरतलब है कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के दौरान बस्सी के चार बीएलओ को बेहतरीन कार्य करने पर जिला कलेक्टर ने सम्मानित भी किया था। जिनमें कचोलिया निवासी बूथ संख्या 150 के BLO बाबूलाल शर्मा ने मात्र 15 दिन में ही SIR कंप्लीट कर सबको चौंका दिया। अपनी बेहतरीन कार्य शैली के चलते शर्मा को बेस्ट बीएलओ अवार्ड से नवाजा गया। 15 दिन में ही SIR को कंप्लीट करने वाले एक मात्र BLO बाबूलाल शर्मा ने कहा SIR में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। प्रशासनिक टीम के सदस्यों के सहयोग से SIR का काम बेहद सुचारू रूप से आगे बढ़ा। हमने समय सीमा को ध्यान में रखते हुए मात्र 15 दिन में ही कंप्लीट कर दिया और बताया कि समय-समय पर आने वाली चुनौतियों को टीमवर्क और बेहतर समन्वय से हल किया गया। जिसकी वजह से पूरा काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो पाया। मौत की खबरों पर बोले काम करने में हमें तो ऐसा कोई लोड आया ही नहीं हमें तो आनंद और आया
यह भी पढ़ें