a-new-video-of-the-m...
वारदात से एक महीने पहले कैफे में साथ दिखे दोनों आरोपी
सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो 23 मई की रात करीब 9:30 बजे का है, यानी घटना से लगभग एक महीने पहले का। फुटेज में दोनों बातचीत करते हुए सामान्य और खुश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया था। अब सामने आया यह वीडियो भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है। जांच एजेंसियां फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के साथ यह भी पता लगा रही हैं कि यह वीडियो मामले की जांच में कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।