Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

Took-approximately-₹...

सिया ने शॉपिंग के नाम पर केतन से 1 करोड़ रुपए लेकर देिए थे प्रेमी चेतन को

कैब ड्राइवर के बयान से मिली नई कड़ी, शादी के नाम पर लिए ₹1 करोड़ प्रेमी को देने का आरोप

News Image

केतन मर्डर केस में नया दावा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल ने शादी की तैयारियों और शॉपिंग के नाम पर केतन से करीब 1 करोड़ रुपए लिए थे। जांच में दावा किया गया है कि इन पैसों से खरीदारी नहीं हुई, बल्कि पूरी रकम उसके प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी गई।

बाली जाते समय सिया की भाई से भी हुई बहस 

मामले में अब 6 जून को केतन और सिया को बाली प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब ड्राइवर वैभव जाधव का बयान भी सामने आया है। वैभव के मुताबिक, सफर के दौरान सिया बाली जाने को लेकर उत्साहित नहीं दिख रही थी। रास्ते में उसकी अपने भाई साहिल से किसी बात पर बहस भी हुई।

सिया ने कुछ सामान अपने बूट में छिपाया था

खबरों की अविरल धारा

ड्राइवर ने बताया कि रास्ते में गाड़ी एक जगह रुकी, जहां चार लोग और सवार हुए। बाद में फूड कोर्ट पर सभी नीचे उतर गए। इसी दौरान सिया अकेले गाड़ी के पास लौटी, कुछ सामान निकालकर अपने बूट में छिपाया और फिर वापस चली गई। एयरपोर्ट छोड़ने के बाद केतन का पासपोर्ट कैब में छूटने की सूचना मिली, लेकिन पूरी तलाशी के बावजूद वह नहीं मिला। 

एक-दूसरे को बता रहे साजिश का मास्टरमाइंड 

उधर, 18 जून को हुई केतन की हत्या के छह दिन के भीतर पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों एक-दूसरे को साजिश का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर चुकी है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें

सिया की मां बोली, मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी खाई में फेंक दो

×