Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

if-my-daughter-is-gu...

सिया की मां बोली, मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी खाई में फेंक दो

जांच में दावा- करियर और चेतन से शादी के लिए बनाया था मर्डर प्लान

News Image

केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान एक नया दावा सामने आया है। पुलिस जांच के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर ऐसा प्लान बनाया था कि यदि केतन की मौत हो जाती, तो परिवार में शोक के कारण अगले कुछ वर्षों तक सिया की शादी की बात नहीं होती। इस दौरान चेतन अपने करियर में सेटल होना चाहता था, जबकि सिया भी अपनी मर्जी से जिंदगी जी सके। इसके बाद दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे।जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने इसी साल फरवरी से केतन की हत्या की कथित साजिश रचना शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री में हत्या के तरीके, उससे जुड़े वीडियो और अन्य जानकारियां खोजने के सबूत मिले हैं।

कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए

खबरों की अविरल धारा

इस बीच सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि केतन बहुत अच्छा इंसान था और उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी इस मामले में दोषी साबित होती है, तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यहां तक कि उन्होंने कहा, "अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाना चाहिए, जहां से केतन गिरा था।"

यह भी पढ़ें

पुलिस ने कहा, 'केतन जिंदा है' तो बदल गए थे सिया के चेहरे के एक्सप्रेशन"

×