Thursday, 16 April 2026

Home / State /

a-moving-car-caught-...

बस्सी में हाइवे पर चलती कार में लगी आग

धुआं उठता देखा तो कार चालक गाड़ी रोककर बाहर निकलने से बच गया

News Image

सड़क पर धधकती कार देखकर लोग दहशम में आ गए

बस्सी जयपुर।

बस्सी क्षेत्र में आगरा रोड पर मोहनपुरा लक्की होटल के पास मंगलवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चलती गाड़ी में अचानक धुंआ उठने लगा तो गाड़ी चालक गाड़ी को साइड में खड़ी कर नीचे उतर गया। जिसके बाद आग अचानक तेज हो गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया लेकिन जब तक लगभग पूरी गाड़ी खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार चालक जयपुर से दौसा जा रहा था। चालक की सूझबूझ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

×