Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

64-rps-officers-tran...

RPS के तबादलों में नहीं चली 'अंगद पांव' की सैटिंग

पुलिस मुख्यालय राजस्थान ने एक माह बाद 64 RPS के तबादले किए, पुरानों को फिर से कंसीडर नहीं कियाा

News Image

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के आदेश से तबादले

जयपुर।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को 64 पुलिस उपाधीक्षक (DySp) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची का एक माह से इंतजार था। पिछली बार 1 नवंबर को पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षकों की एक जंबो तबादला सूची जारी की थी। जिसमें कई 'अंगद पांव' उखाड़ दिए गए थे, लेकिन उनमें से कुछ अभी भी कुर्सी से चिपके हुए थे। उन्हें इंतजार था कि सैटिंग हो जाएगी, लेकिन पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस सूची में उनमें से अधिकतर का नाम शामिल नहीं करके साफ संदेश दे दिया कि कोई कितना ही रसूखदार हो पुलिस मुख्यालय का आदेश मानना ही पड़ेगा। जिसे जहां ट्रांसफर किया गया है, वहां नौकरी करनी ही पड़ेगी। ऐसे में पिछले सूची में नाम आने के बावजूद जयपुर सहित कुछ अन्य जगह से तबादला होने के बावजूद भी कुछ DySP कुर्सी नहीं छोड़ रहे थे। पुराने 30 से अधिक कुर्सी पकड़ में से एक महिला और एक अन्य RPS को छोड़कर नई सूची में किसी का नाम शामिल नहीं किया गया।

ये सर्किल ऑफिसर बदल गए

  • सुनील प्रसाद शर्मा को एसीपी सोडाला जयपुर कमिश्नरेट 
  • योगेश चौधरी को एसीपी जयपुर मेट्रो ट्रेन 
  • संदीप सिंह, वृताधिकारी सीकर 
  • रामकिशन बिश्रोई को वृताधिकारी जमवारामगढ़ जयपुर ग्रामीण
  • सूर्यवीर सिंह वृताधिकारी उदयपुर ईस्ट
  • राव आनंद कुमार को वृताधिकारी खाटू श्यामजी सीकर 
  • बृजेश सिंह को वृताधिकारी चित्तौड़गढ़
  • रामानंद यादव को वृताधिकारी अटरू
  • ताराचंद को छबड़ा, बारां
  • पुष्पेंद्र सिंह आढा को अंता, बारां 
  • शकील अहमद को जीआरपी कोटा
  • नरेंद्र जैन को सांगोद, कोटा ग्रामीण
  • पिंटू कुमार को रामगढ़,अलवर
  • मोहम्मद इस्लाम खान को जेडीए जयपुर 
  • पूजा नागर को पिड़ावा, झालावाड़
  • हरिराम सोनी को वृताधिकारी बारां 
  • उमेश गुप्ता को बौंली, सवाईमाधोपुर 
  • प्रेम बहादुर निर्भय को अजीतगढ़, सीकर
  • सज्जन सिंह को सीओ भीलवाड़ा
  • जयसिंह को सीओ मसूदा, अजमेर
  • धर्मेंद्र सिंह को सीओ दौसा
  • सुरेश कुड़ी उच्चैन भरतपुर
  • चारुल गुप्ता, सीओ नीमराणा, कोटपुतली-बहरोड़
  • शिवरतन गोदारा जोबनेर,जयपुर ग्रामीण
  • आयुष वशिष्ठ किशनगढ़ ग्रामीण, जिला अजमेर 
  • अनुज डाल बीकानेर शहर, बीकानेर
  • भूपेंद्र कुमार सोनी श्रीगंगानगर ग्रामीण
  • रणवीर सिंह बीकानेर उत्तर (लूणकरणस) बीकानेर
  • हेमंत गौतम सीओ गंगधार, झालावाड़
  • आकांक्षा कुमारी सीओ उनियारा, टोंक
  • पुष्पेंद्र सिंह ज्वाला सीओ करनपुर, श्रीगंगानगर
  • मृत्युंजय मिश्रा सीओ टोंक, जिला टोंक
  • राजेश कुमार विद्यार्थी सीओ कठूमर, अलवर
  • दिनेश चंद्र सुखवाल सीओ चित्तौड़गढ़ ग्रामीण
  • नेमीचंद बीदासर सीओ चुरु, जिला चूरू
  • परसराम चौधरी को सीओ बाली, जिला पाली

लगाया गया है

यह भी पढ़ें

‘भाई जान’ के इलाके में जाने से डर रहा ‘सिंघम’

×