Thursday, 17 September 2026

Home / State /

41-house-wives-enter...

कोटा में सियासत के मैदान में 41 हाउस वाइफ, कांग्रेस से 25 और बीजेपी से 16 उम्मीदवार

मेयर पद OBC महिला के लिए आरक्षित

News Image

कोटा में सियासत के मैदान में उतरी 41 हाउस वाइफ

कोटा शहर की राजनीति में इस बार महिलाओं की भागीदारी खास नजर आ रही है। नगर निकाय चुनाव में पार्षद बनने के लिए कांग्रेस और बीजेपी से 41 घरेलू महिलाएं यानी हाउसवाइफ चुनावी मैदान में उतरी हैं। इनमें कांग्रेस की 25 और बीजेपी की 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। लंबे समय तक घर और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाली ये महिलाएं अब चुनावी मैदान में उतरकर अपने वार्ड की समस्याओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। कई उम्मीदवारों के लिए यह राजनीति में कदम रखने और चुनाव लड़ने का पहला बड़ा अवसर भी है। महिला उम्मीदवारों की इस भागीदारी के बीच कोटा नगर निगम का मेयर पद OBC महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में चुनावी मुकाबले में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी खास चर्चा है।

इन घरेलू महिलाओं के सामने अब परिवार और घर की जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर जनता के बीच अपनी पहचान बनाने और वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर भरोसा जीतने की चुनौती है। आज 11 सितंबर को मतदान है। 14 सितंबर को चुनाव परिणाम बताएंगे कि इनमें से कितनी महिलाओं को शहर की सरकार में अपनी आवाज उठाने का मौका मिलेगा।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×