Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

younger-brother-atta...

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला

सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद घायल को गुजरात रेफर किया गया

News Image

घायल श्रवण कुमार

बाड़मेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र के अरटी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर पर करीब 10 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हुआ, जिस पर 9 टांके लगाने पड़े। परिजनों के अनुसार, घायल श्रवण कुमार के सिर की पहले दो बार सर्जरी हो चुकी है, इसके बावजूद आरोपी ने पीछे से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

घायल श्रवण कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह घर पर अपने पिता के साथ तारबंदी तोड़ने के मुद्दे पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई रमेश कुमार शराब के नशे में वहां आया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। श्रवण कुमार के अनुसार शोर सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि रमेश कुमार ने उनके पिता की लाठी से भी हमला करने का प्रयास किया और इसके बाद वहां से भाग गया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×