woman-killed-by-bein...
फलोदी के राणेरी गांव में जमीन विवाद का मामला, छह
मृतका शांति विश्नोई
फलोदी जिले के राणेरी गांव में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत जोतने को लेकर हुए झगड़े में 60 वर्षीय शांति विश्नोई की ट्रैक्टर से कुचलने के बाद मौत हो गई। मृतका के बेटे ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, दो भाइयों के परिवारों के बीच पिछले करीब दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचा, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सावराराम के बेटों ने शांति विश्नोई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल शांति को फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं झगड़े के दौरान आरोपी पक्ष की एक युवती भी घायल हुई, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के बेटे की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।