uproar-over-the-deat...
कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस और परिजनों का प्रदर्शन, शारदा का शव अब भी अस्पताल में
कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन करते परिजन
पीबीएम अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मृतक महिलाओं के परिजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थाली-कटोरा लेकर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
परिजन कलेक्टर को कटोरा सौंपकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद वे अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठ गए और विरोध दर्ज कराकर लौट गए।
उल्लेखनीय है कि, 21 जून को शारदा नायक और 18 जून को प्रीति नायक की मौत हुई थी। प्रीति का अंतिम संस्कार किया जा चुका है, जबकि शारदा के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। इसी वजह से उसका पोस्टमार्टम भी अब तक नहीं हो पाया है। कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि परिजन ज्ञापन दे सकते थे, इसके लिए कोई रोक नहीं थी। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग स्तर पर भी चर्चा की जा रही है।
यह भी पढ़ें