Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

udaipur-artisan-crea...

उदयपुर के शिल्पकार ने बनाया 1×1 सेंटीमीटर का जगन्नाथ रथ

7 ग्राम चांदी और 300 मिलीग्राम सोने से तैयार अनोखी कलाकृति

News Image

विश्व रिकॉर्ड का दावा

उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर बेहद अनोखी कलाकृति तैयार की है। उन्होंने केवल 1×1 सेंटीमीटर आकार का सोने-चांदी का जगन्नाथ रथ बनाया है और इसे दुनिया का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ होने का दावा किया है। डॉ. सक्का के अनुसार, इस रथ को बनाने में 7 ग्राम चांदी और 300 मिलीग्राम सोना इस्तेमाल किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 36 घंटे लगे। रथ के भीतर भगवान जगन्नाथ की बेहद सूक्ष्म चांदी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे केवल लेंस की सहायता से देखा जा सकता है। इसके साथ एक सेंटीमीटर का चांदी का घोड़ा भी बनाया गया है।

दावा, यह रथ बना सकता है नया विश्व रिकॉर्ड 

खबरों की अविरल धारा

शिल्पकार ने बताया कि वह इस अनूठी कलाकृति को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर को भेंट करना चाहते हैं और इसके लिए मंदिर ट्रस्ट को पत्र भी भेजा है। उनका कहना है कि इस रचना का उद्देश्य कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देना है। डॉ. सक्का का दावा है कि इससे पहले सबसे छोटा जगन्नाथ रथ 3×2 सेंटीमीटर का दर्ज था और उनका यह रथ नया विश्व रिकॉर्ड बना सकता है।

यह भी पढ़ें
×