Wednesday, 16 September 2026

Home / Astha /

crowd-of-devotees-th...

ऋषि पंचमी पर सांभर के देवयानी सरोवर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महिलाओं ने सप्त ऋषियों का पूजन कर सुनी कथा

News Image

ऋषि पंचमी पर महिलाओं ने की सप्त ऋषियों की पूजा

ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार को सांभर लेक स्थित पौराणिक तीर्थ देवयानी सरोवर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना की। दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

महिलाओं ने विधि-विधान से सप्त ऋषियों का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कई महिलाओं ने ऋषि पंचमी का उद्यापन भी किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ऋषि पंचमी की कथा सुनी।

देवयानी सरोवर के अलग-अलग घाटों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिरों में विशेष पूजा के साथ पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आहुतियां दीं।

खबरों की अविरल धारा

इसलिए रखते हैं व्रत

मान्यता है कि रजस्वला अवधि में अनजाने में हुई भूलों के प्रायश्चित और दोषों से मुक्ति के लिए ऋषि पंचमी पर व्रत, पूजा और हवन किया जाता है।

यह भी पढ़ें
×