Tuesday, 15 September 2026

Home / Astha /

16000-kg-of-modaks-w...

जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में अर्पित होंगे 16 हजार किलो मोदक

7 सितंबर से शुरू होगा नौ दिवसीय गणेश

News Image

महंत कैलाश शर्मा ने दी जानकारी

छोटी काशी जयपुर में गणेश चतुर्थी को लेकर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में भगवान गणपति का नौ दिवसीय उत्सव 7 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर को नगर भ्रमण के साथ संपन्न होगा। इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य झांकियां, पंचामृत अभिषेक, मोदक अर्पण, फूलों और फल-सब्जियों की विशेष सजावट देखने को मिलेगी। मंदिर महंत कैलाश शर्मा के अनुसार, गणेशोत्सव के नौ दिनों में हर दिन भगवान गजानन के दरबार का स्वरूप अलग नजर आएगा। उत्सव के दौरान करीब 16 हजार किलो सामग्री से तैयार मोदक भगवान को अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा सिंजारा, शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

7 सितंबर को निकलेगी कलश यात्रा

खबरों की अविरल धारा

गणेशोत्सव का शुभारंभ 7 सितंबर की सुबह 9 बजे कलश यात्रा और जलाभिषेक। इसके अगले दिन 8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का 348 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसमें 251 किलो दूध, 50 किलो दही, 25 किलो बूरा, 11 किलो शहद और 11 किलो घी शामिल होगा।इसी दिन मंदिर में केले की विशेष झांकी सजाई जाएगी। शाम 6 बजे ध्रुपद गायन का आयोजन होगा और भगवान के छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी।

यह भी पढ़ें
×