Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

two-people-including...

सड़क हादसे में हीरा व्यापारी समेत 2 लोगों की मौत

NH-56 पर सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा

News Image

ट्रक और कार खाई में गिरे, चालक फरार

प्रतापगढ़ में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-56) पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक हीरा व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

टक्कर के बाद खाई तक घिसटती चली गई कार

जानकारी के अनुसार हादसा सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाडलिया जीएसएस के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। मुंबई से बांसवाड़ा की ओर जा रही अर्टिगा कार और प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की तरफ जा रहे कंस्ट्रक्शन मिक्सर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों वाहन नियंत्रण खो बैठे और खाई में जा गिरे। कार में सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। खाई में गिरी कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

खबरों की अविरल धारा

हीरा व्यापारी की मौके पर मौत

कार में मुंबई निवासी राजकुमार मुणात, उनके मित्र घनश्याम पटेल और चालक भावेश सवार थे। हादसे में घनश्याम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक भावेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं राजकुमार मुणात का अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वे हीरा कारोबार से जुड़े हुए हैं और किसी काम से बांसवाड़ा जा रहे थे।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। सुहागपुरा थाना पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें
×