Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

two-drug-smugglers-a...

दो नशा तस्कर पकड़े, एक बीएमडब्ल्यू, दूसरा तूफान मोहल्ले का

नशे की लत पूरा करने व मौज मस्ती करने हेतु रूपयों की जरूरत होने पर करते थे अवैध स्मैक का कारोबार

News Image

पुलिस गिरफ्त में आए स्मैक तस्करों से मिली स्मैक की अलग-अलग मात्रा

जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में पुलिस ने दो शातिर नशेडियों को स्मैक के साथ पकड़ा। एक को पुलिस ने जब पकड़ा तो उसकी टीशर्ट पर लिखा था बीएमडब्ल्यू, दूसरा भरतपुर के तूफान मोहल्ले का रहने वाला है। जयपुर के मानसरोवर से सांगानेर के बीच दोनों ने स्मैक तस्करी का जाल फैला रखा था, पुलिस को सूचना मिली तो टीम पीछे लग गई। दोनों के पास से करीब साढ़े ग्राम स्मैक मिली है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पुलिस थाना स्तर तक नशा तस्करों व नशेड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के डायरेक्शन दे रखे हैं। इसी क्रम में जयपुर ईस्ट के डीसीप संजीव नैन ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोक्त करने वाले अपराधियों व नशे की लत पर अंकुश लगाने के लिए एडिशनल डीसीपी ईस्ट आलोक सिंहल, एसीपी सांगानेर के डायरेक्शन में सांगानेर थाने की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले अपराधियों व नशे की लत वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया।

खबरों की अविरल धारा

  1. हरीश उर्फ हिमांशु पुत्र रमेश कुमार जाति सिन्धी उम्र 34 वर्ष निवासी - म0न0 - 30/31/6 सैक्टर 30, स्वर्णपथ मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण से 02.86 ग्राम अवैध मादर्क पदार्थ स्मैक जप्त कर अभियोग संख्या 473 / 2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
  2. पिंकू पुत्र किशन लाल जाति वेश्य उम्र 49 वर्ष निवासी-तूफानी मोहल्ला रेल्वे स्टेशन के पास भरतपुर पुलिस थाना कोतवाली जिला भरतपुर, हाल किरायेदार - मकान नंबर 31 /48 / 13 स्वर्ण पथ मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण से 2.40 ग्राम अवैध मादर्क पदार्थ स्मैक जप्त की जाकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

इन दाेनों के खिलाफ सांगानेर थाने में केस रजिस्टर कर अनुसंधान पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
×