Thursday, 16 April 2026

Home / Astha /

the-phagun-fair-in-k...

खाटू श्यामजी मेले के लिए जयपुर से भक्तों की भीड़

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने संभाली कमान, खाटूश्यामजी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

News Image

खाटूश्यामजी में फागुन मेला, जयपुर से खाटू तक आस्था का सैलाब

विश्वविख्यात खाटूश्याम मंदिर में आयोजित लक्खी फाल्गुन मेले में आस्था का सैलाम उमड़ने लगा है। जयपुर से लेकर सीकर के खाटू तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रविवार का जयपुर में अंबाबाड़ी शास्त्रीनगर के पास खाटू जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। जयपुर में हर तरफ से खाटू जाने वालों का रेला उमड़ रहा है। इससे पहले डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने मेला इंतजामों को लेकर ब्रीफिंग ली थी। उनके निर्देशानुसार सुरक्षा को लेकर सीकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

35 लाख श्रद्धालुओं की संभावित

आगामी दिनों में लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुलभ दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वीके सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, नियमित गश्त और सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

दिन-रात सक्रिय पुलिसिंग

रात हो या दिन सुरक्षा व्यवस्था हर पल सक्रिय है। निरंतर नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे तैनाती और अनुशासित प्रबंधन के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सहज, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना ही प्राथमिक उद्देश्य है।

खबरों की अविरल धारा

मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने सेवादारों की तैनाती और की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रशासन और मंदिर कमेटी के समन्वय से व्यवस्थाएं और अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।

मदद के लिए कॉल करें

एसपी नूनावत ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए श्रद्धालु तुरंत 112 (आपातकालीन सेवा) नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा  9666780088 (खाटू मेला पुलिस हेल्पलाइन) नंबर भी जारी किया गया है। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे यहीं संकल्प है।

यह भी पढ़ें

खाटूश्यामजी में सात दिन उमड़ेगा 35 लाख श्रद्धालुओं का फागुन मेला

×